ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी : सांप के डसने से दो की मौत, नदी में डूबने से भी गई दो की जान

27-Jul-2019 02:30 PM

By 7

MOTIHARI : बिहार में बाढ़ की भीषण तबाही से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां बाढ़ की पानी से निकले सांप के काटने से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, पानी में डूबने से भी दो व्यक्तियों की जान चली गई है. इन हादसों से मृतकों के घर में मातम पसरा है. पूरी घटना जिले के सिकरहना अनुमंडल के कुड़वाचैनपुर थाना और पचपकडी थाना इलाके की है. जहां बैरिया और तेलहारा ढांगरटोली में सांप काटने से दो लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बैरिया गांव के रहने वाले भगवान साह की बेटी स्वाति कुमारी (16) और तेलहारा ढांगरटोली के रहने वाले साहेब मांझी की सर्पदंश के कारण मौत हो गई है. इस घटना से घर में मातम पसरा है. वहीं, दूसरी घटना जिले के गोबिंदगंज थाना और पचपकडी ओपी की है. जहां बाढ़ में डूबने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मताबिक गोबिंदगंज थाना इलाके के मिश्रौलिया में गंडक नदी में पशु को पार कराने के दौरान बथना गांव के रहने वाले सुदामा यादव की डूबने से मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम शव को तलाशने हुई है. वहीं, दूसरी ओर पचपकडी ओपी के सपही गांव के रहने वाले शेख मजरूल हक की 12 साल की बेटी कौशर जहां की लालबकेया नदी में डूबने से मौत हो गई. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट