DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
03-Oct-2024 09:19 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में दशहरे पर 12 अक्टूबर को रावण वध का कार्यक्रम होगा। इसे लेकर गांधी मैदान को सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टर में बांटा जाएगा। इसके साथ ही 128 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। 229 स्ट्रीट लाइट और 20 हाई मास्क लाइट से गांधी मैदान को चकाचक किया जाएगा। इसको लेकर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने गांधी मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम ने कहा कि रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिला एवं बच्चे भी शामिल होते हैं। जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए वहां समुचित व्यवस्था की गई है। प्रकाश की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी निकास द्वार, वाच टावर एवं अन्य संरचनाओं का प्रबंधन मानकों के अनुरूप रहेगा।
मालूम हो कि, आज यानी 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ हो रहा है। 10 अक्टूबर को सप्तमी, 11 को महाअष्टमी एवं महानवमी तथा 12 को दशहरा है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। रावण वध कार्यक्रम को लेकर दशहरा समिति के प्रतिनिधियों से विमर्श किया गया है।
बताया जा रहा है कि, पटना जिले में इस बार 16 जगहों पर रावध वध कार्यक्रम होगा। पूजा पंडालों की संख्या 1333 है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस के लिए 38 ड्रोन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने सप्तमी, अष्टमी और नौंवी को पूजा पंडाल देखने वाले दर्शकों की संख्या साढ़े छह लाख के करीब लगाया है। उसी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
इधर, सभी पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इस बार जिला प्रशासन द्वारा 755 जगहों पर मे आई हेल्प यू का डेस्क बनाया जाएगा। पूजा पंडालों में 1945 पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे जबकि आठ क्यूआरटी भी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर सभी लोगों पर नजर रखी जाएगी।