ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Mar-2021 03:50 PM
DESK: यह खबर बिहार के राशन कार्डधारकोंं के लिए हैं। यदि आपने अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो 31 मार्च तक जरूर करवा लें। ऐसा नहीं करने पर राशन दुकान से अनाज का उठाव नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने दी।
आए दिन राशन के नाम लूट का मामला सामने आता रहा है जिस पर लगाम लगाने की कोशिश भी की जा रही है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी राशन कार्डधारकों को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसे लेकर 31 मार्च तक लाभुकों को अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर जुड़वाना जरूरी हो गया है। जो लाभुक अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवा पाएं है वे 31 मार्च तक इस काम को कर लें अन्यथा वे अनाज का उठाव नहीं कर पाएंगे।
राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने को लेकर राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि जिसने भी अब तक यह काम नहीं किया वो इसे 31 मार्च करवा लें। 8 करोड़ 65 लाख राशन कार्ड धारकों में से अब तक 85 प्रतिशत कार्ड आधार से जुड़ चुका है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने बताया कि कोई भी राशन कार्ड धारक जन वितरण दुकान पर जाकर पॉश मशीन के जरीए अपने आधार को राशन कार्ड से जुड़वा सकता है। उन्होंने बताया कि बिहार में प्रतिमाह जन वितरण प्रणाली के माध्यम से 4 लाख 25 हजार टन चावल और गेहूं का वितरण किया जाता है। राशन कार्ड जब आधार से लिंक किया गया तब खाद आपूर्ति में बढ़ोतरी हुई है।