चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
12-Mar-2021 12:42 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना कंकड़बाग के डॉक्टर्स कॉलोनी की बताई जा रही है. मृतक की पहचान राकेश पासवान के 3 साल के बेटे रोहित उर्फ देवा के रूप में की गई है. इधर घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर घंटों आगजनी की.
घटना आज सुबह 10 बजे के करीब की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, रोहित अपने मां-बाप के 5 बच्चों में सबसे छोटा था और इकलौता बेटा था. रोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर बवाल काटा. नगर निगम की गाड़ी में लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ की. हजारों की संख्या में लोग नगर निगम और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. कंकड़बाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. लोगों ने रोड पर आगजनी भी की.
बाद में जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. टायर जलाकर लोगों ने पुलिस और नगर निगम के खिलाफ घन्टों प्रदर्शन किया. दल-बल के साथ पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने लगी. मृतक के परिवार को 20 हजार मुआवजे की राशि देने का आश्वासन दिया गया.
इधर घटना के बारे में बताते हुए रोहित की मां ने कहा कि रोहित नहाने जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी आई और रोहित को कुचलती हुई आगे बढ़ गई. बाद में जब लोग रोहित तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. रोहित की मां ने कहा कि सरकार द्वारा बाथरूम की व्यवस्था नहीं किये जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. उन्होंने सरकार से बाथरूम निर्माण, रोहित के पिता को सरकारी नौकरी देने और चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग रखी है.