Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र का तीसरा दिन...आज भी सदन में हंगामा, स्पीकर ने चेताया- मेरी आवाज बुलंद है... Bihar Crime News: बिहार में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर युवक की हत्या, दो घायल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के इस अफसर के खिलाफ होगा एक्शन ! भू-अर्जन से जुड़ा है मामला.... Bihar Island: थाईलैंड को टक्कर देता है बिहार का यह अनोखा आइलैंड, यहां घूमने आते हैं देश-विदेश के पर्यटक Cricket: क्लीन बोल्ड करने के मामले में यह भारतीय गेंदबाज सबसे आगे, कुंबले और कपिल देव को भी पछाड़ा Illegal Immigrants: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर और सख्त हुई सरकार, अब यहां बनाए गए 4 डिटेंशन सेंटर INDvsENG: ICC के इस नियम से गुस्सा हुए इंग्लैंड के कप्तान, कहा "इन्हें कॉमन सेंस की जरुरत" Bihar Flood Alert: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, खोले गए फरक्का बराज के सारे गेट Bihar Crime News: बिहार में सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस छापेमारी में जुटी Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिन बारिश का तांडव, इन जिलों के लोगों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
27-Feb-2024 07:13 AM
By First Bihar
DESK : राज्यसभा की 56 सीटों के इस बार चुनाव हो रहे हैं। इस बार जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र और बिहार की 6-6, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश की पांच-पांच, गुजरात तथा कर्नाटक की चार-चार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा की तीन-तीन और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट शामिल हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ओर से जीत की संभावना के अतिरिक्त (संख्या बल के हिसाब से) एक-एक उम्मीदवार ज्यादा उतारे जाने से इन राज्यों में मुकाबला रोचक हो गया है। यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
मालूम हो कि, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें में से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब बाकी सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू होगी जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।
जानकारी हो कि, राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है। इसमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं और 238 सदस्य राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होते हैं। हालांकि, राज्यसभा की वर्तमान सदस्य संख्या 245 है। इनमें से 233 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली और पुडुचेरी के प्रतिनिधि हैं और 12 राष्ट्रपति द्वारा नामित हैं। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य साहित्य, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा जैसे मामलों के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति होते हैं।
आपको बताते चलें कि, राज्यसभा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव की विधि से किया जाता है। प्रत्येक राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों का चुनाव उस राज्य की विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों और उस केंद्र शासित प्रदेश के निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा सिंगल ट्रांसफर वोट के जरिये आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार किया जाता है।