गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
03-Dec-2023 07:57 PM
By First Bihar
DESK: 4 राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कुछ देर में आ जाएगा। जिसके बाद नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सामने आए रुझानों के मुताबिक तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है तीनों राज्यों से बीजेपी जीत रही है वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वही तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी दफ्तर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की जीत ऐतिहासिक है। सबका साथ, सबका विकास की भावना की जीत हुई है। विकसित भारत की आवाज जीत गई है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत हुई है। आज की हैट्रिक ने 2024 की गारंटी दे दी है।
उन्होंने कहा कि आज हर एक फर्स्ट टाइम वोटर गर्व से कह रहा है कि वो खुद जीता है। इस जीत में हर महिला अपनी जीत देख रही है। इस जीत में बेहतर भविष्य का सपना देखने वाला हर युवा अपनी जीत देख रहा है। हर वो नागरिक इसे अपनी सफलता समझ रहा है, जो 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र देखना चाहता है। आज हर गरीब कह रहा है- वो खुद जीता है। आज हर वंचित के मन में भावना है- वो खुद जीता है। आज हर किसान यही सोच रहा है- वो खुद जीता है। आज हर आदिवासी भाई-बहन ये सोचकर खुश है कि वो खुद जीता है।नारीशक्ति का विकास, भाजपा के विकास मॉडल का मुख्य आधार है। इसलिए इन चुनावों में महिलाओं ने, बहनों-बेटियों ने भाजपा को खूब सारा आशीर्वाद दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज पूरी विनम्रता से देश की हर बहन-बेटी को यही कहूंगा कि आपसे जो वादे भाजपा ने किए हैं, वो शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और ये मोदी की…आज देश के युवा में ये भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि भाजपा ही उनकी आकाक्षाएं समझती है, उनके लिए काम करती है। देश का युवा ये जानता है कि भाजपा की सरकार युवा हितैषी होती हैं, युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।
इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि "जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा @BJP4India में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।
वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज जब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं, तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने एक बहुत बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे ख़ुशगवार समय में, मैं अपनी ओर से और आप सभी की ओर से प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का इस कार्यक्रम में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।