जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
26-May-2022 09:19 AM
NALANDA: शादी विवाह के इस सीजन में कई शादियां चर्चा में रहीं। अब बिहार के नालंदा से एक और शादी चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की शादी के तीन महीने बाद से उसकी साली से छोटे भाई को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों छुप-छुपकर मिलने लग गए। बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की शादी करानी पड़ी।
मामला नालंदा के रहुई थाना इलाके के एक गांव का है, जहां बुधवार की सुबह युवक अपने बड़े भाई के ससुराल आया था। इस दौरान उसे बड़े भाई की साली यानी उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इन्हें इस हालत में पाने के बाद कोई हंगामा नहीं किया गया बल्कि गांव के ही शिव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी। गांव की महिलाओं ने गीत गाकर इस शादी का भरपूर आनंद उठाया।
प्रेमी शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे तीन महीने पहले नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र की रहने वाली उसके बड़े भाई की साली से प्यार हो गया। तीन महीने से लगातार दोनों छुपकर मिल रहे थे। जब ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो हंगामा करने के बजाय दोनों को शिव मंदिर ले गए और उनकी शादी करा दी। ये शादी साधारण ढंग से ही कराई गई, जहां न तो ढोल बजाए गए न ही वहां बैंड बाजा बजा। इसके बावजूद ये शादी काफी चर्चा में रही। तीन महीने में प्यार के बाद जीवन भर के लिए दोनों का एक हो जाना भी किसी कहानी से कम नहीं है। शादी के लिए दोनों पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। दोनों की मर्जी से ही ये शादी कराई गई।