ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / 3 जुलाई को होगा होमगार्ड भर्ती का फिजिकल टेस्ट, यहां से डाउनलोड करें...

3 जुलाई को होगा होमगार्ड भर्ती का फिजिकल टेस्ट, यहां से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

12-Jun-2020 05:27 PM

PATNA : सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से बिहार होमगार्ड में चालक भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. अगले महीने 3 जुलाई को होमगार्ड ड्राइवर भर्ती की शारीरिक दक्षता होगी. इस खबर में नीचे दिए गए लिंक से चयनित अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बीते 29 मई को 98 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था. इस खबर में नीचे पास अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी दिया गया है.


सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले महीने 3 जुलाई को फिजिकल टेस्ट पटना में लिया जायेगा. इसके लिए चयनित अभ्यर्थी 13 जून से अपना एडमिट कार्ड इस खबर में दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से जिनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होगा. वे कैंडिडेट्स 30 जून और 1 जुलाई को अपना एडमिट कार्ड पर्षद के ऑफिस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आकर ले सकते हैं.


👉 यहां क्लिक कर डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड 


29 मई को सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी. जिसमें 400 से अधिक कैंडिडेट्स पास हुए थे. क्योंकि ड्राइवर के 98 पदों पर बहाली निकाली गई थी. इसलिए रिक्त पदों से 5 गुना ज्यादा लोगों को लिखित परीक्षा में पास किया गया था. 


👉 यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट 



news image

news image