ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / 3 जनवरी से बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, नीतीश कुमार बोले.. जल्द ही...

3 जनवरी से बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, नीतीश कुमार बोले.. जल्द ही करेंगे मीटिंग

28-Dec-2021 11:11 AM

PATNA : बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र की आज राज्यों के साथ बैठक होने वाली है. बैठक में राज्यों के मुख्य सचिवों और चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सीनेशन से संबंधित गाइडलाइन की जानकारी दी जा सकती है. यह बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में होगी.


इससे पहले बिहार में बच्चों को वैक्सीन लगाने को लेकर क्या तैयारी है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जल्द ही इसको लेकर मीटिंग करने वाले हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि यहां काम शुरू करने के बारे में बहुत जल्द ही मीटिंग करेंगे. सब कुछ सुचारू रूप से होगा.


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि अगले साल 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा. साथ ही 10 जनवरी से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए बूस्टर डोज लगाई जाएगी.


इधर, प्रधानमंत्री के आदेश के बाद बिहार स्वास्थ्य विभाग कार्ययोजना बनाने में जुट गया है. इस आयु वर्ग के किशोरों की सही संख्या की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग ने दो स्तर से कवायद कर रहा है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जिलों को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें 2004 से 2006 के बीच पैदा हुए बच्चों का विवरण मांगने की तैयारी है. टीकाकरण से संबंधित गाइडलाइन मिलने और बच्चों का आंकड़ा प्राप्त होते ही किशोरों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा. 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तीन जनवरी से 15 साल से 18 वर्ष के किशोरों तथा 10 जनवरी से फ्रंटलाइन, हेल्थ वर्कर और 60 साल से ऊपर के बीमार बुजुर्गों को डाक्टर की सलाह पर बुस्टर डोज देने के लिए हमारी पूरी तैयारी है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विस्तृत कार्ययोजना बना रहा है.


गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए सिर्फ 'कोवैक्सीन' वैक्सीन का ही विकल्प होगा. दिशानिर्देशों के अनुसार, “15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग CoWIN पर पंजीकरण कर सकेंगे. वर्ष 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले वैक्सीन लगाने के पात्र होंगे.