मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Feb-2023 07:27 PM
By First Bihar
BETTIAH: तीन बच्चों की मां को रात में अपने प्रेमी को घर में बुलाना काफी महंगा पड़ गया। घर के दरवाजे पर बैठे ससुर की नजर उसके प्रेमी पर गई जिसके बाद ससुर ने गांव वालों को इकट्ठा किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। फिर क्या था गांव वाले मौके पर पहुंचे तब घर का दरवाजा खोला गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख गांव वाले गुस्सा हो गये।
दोनों को कमरे से बाहर निकाला और जमकर धुनाई कर दी। साथ ही महिला का बाल भी काट दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के चौकटिया गांव का है जहां ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी मोहम्मद शाहिद मियां की जमकर पिटाई कर दी और महिला का बाल भी काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को थाना लाया गया। महिला के ससुर अनुराग महतो ने इस मामले में थाने में एक आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा गया है कि सोमवार की रात वह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 9 बजे के आसपास एक व्यक्ति बहू के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया।
यह देख उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और धक्का देकर दरवाजा खोला तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दोनों को इस हालत में देख ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने दोनों की धुनाई कर दी। महिला के घर में घुसे प्रेमी की पहचान जौकटिया चौक के मोहम्मद शाहिद मियां के रूप में की गई है। दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं। महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का पति बच्चा लाल महतो जम्मू में रहकर मजदूरी का काम करता है। पति के बाहर रहने के कारण वह अक्सर अपने प्रेमी से मिला करती थी। लेकिन, सोमवार की रात यह मुलाकात महंगी पड़ी गई। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।