ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

28 साल के युवक के प्यार में अंधी हुई अफसर की पत्नी, जेवर और कैश लेकर घर से हुई फरार

05-Apr-2021 08:11 AM

DESK : 28 साल के एक युवक के प्यार में 45 साल की महिला ऐसी अंधी हुई कि वह सभी सामाजिक मर्यादाएं को तोड़कर लाखों के गहने और कैश लेकर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई. 

मामला ग्रेटर लुधियाना का है, जहां हिम्मत सिंह नगर में रहने वाली लुधियाना एरिया डिवलपमेंट अथॉरिटी अधिकारी की पत्नी अपने प्रेमी के पास दिल्ली भाग गई. महिला के बेटे की शादी कुछ समय पहले ही हुई है और वह अभी अपनी बेटी और पति के साथ रह रही थी. महिला 28 साल के युवक सुनील के प्यार में इस कदर डूबी की परिवार को छोड़कर भाग गई. महिला के अधिकारी पति ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने महिला को युवक के घर से बरामद किया है. 

 इस बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक सुनील दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार फेस टू की गली नंबर 4 का रहने वाला है. महिला के पति की शिकायत पर सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर में यह बोल कर गई थी कि वह किसी के घर सुखमणि साहिब के पाठ पर जा रही है. काफी देर होने पर जब वह लौटकर नहीं आई तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पता चला कि वह सफेद रंग की स्विफ्ट में बैठकर गई है. जिसमें वह घर से सामान भी रखकर ले गई है. इसके बाद उसने अपनी पत्नी का फेसबुक अकाउंट चेक किया तो पूरा मामला सामने आ गया. 

चैटिंग और कॉल डिटेल सामने आने पर पता चला कि वह दिल्ली में रहने वाले सुनील कुमार के संपर्क में थी. जब  अधिकारी ने छानबीन की तो पता चला कि उसकी पत्नी सुनील के पास ही गई है. जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों आराम फरमा रहे थे, जिसके बाद सुनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है.  पुलिस ने नकदी ओर जेवर भी बरामद कर लिए हैं. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति ग्लाडा में अधिकारी है. उसका शादीशुदा बेटा कनाडा में है जबकि 23 साल की बेटी उनके साथ ही रहती है. एक साल पहले वह सुनील से संपर्क में आई थी और एक-दूसरे के करीब आ गए.