ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / 27 जून को बैंक कर्मियों की हड़ताल, 25, 26 और 27 को बंद...

27 जून को बैंक कर्मियों की हड़ताल, 25, 26 और 27 को बंद रहेंगे बैंक

13-Jun-2022 07:21 PM

DESK:  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बिहार में 27 जून को बैंक बंद रहेगा। वही 25 जून को महीने का चौथा शनिवार है और 26 जून को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इस तरह कुल 3 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 


27 जून को हड़ताल के कारण बिहार में व्यावसायिक बैंको की 5065 शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ेगा जिससे करीब 7 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा। 5 दिवसीय कार्य दिवस, पुरानी पेंशन योजना की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर 27 जून को बैंकों में हड़ताल रहेगा। लंबे समय से बैंकों में 5 दिवसीय सप्‍ताह लागू करने की मांग यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन कर रही है।


यूनियन की माने तो बैंकों में सप्‍ताह में सिर्फ 5 दिन ही काम होना चाहिए। रिजर्व बैंक, नाबार्ड  और प्राइवेट सेक्‍टर की अधिकांश बड़ी कंपनियों में यह नियम लागू है। बैंक यूनियन का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तब बैंककर्मियों का आंदोलन और उग्र होगा।