ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / 26 मार्च को फिर भारत बंद का एलान, कृषि कानूनों का होलिका दहन...

26 मार्च को फिर भारत बंद का एलान, कृषि कानूनों का होलिका दहन करेंगे पप्पू यादव

21-Mar-2021 06:03 PM

PATNA : कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने फिर से 26 मार्च यानी कि शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है. किसानों द्वारा बुलाये गए बंद  को बिहार में पप्पू यादव की पार्टी का समर्थन मिला है. रविवार को जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि उनकी पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और काले कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर होलिका दहन करेंगे. 


कृषि कानूनों की जमकर आलोचना करते हुए जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि ये कानून खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला है. किसानों की आर्थिक कमर टूट जाएगी और वे गरीबी के दलदल में धंस जाएंंगे. राजू दानवीर ने जन अधिकार युवा परिषद का पुनर्गठन भी किया. 


news image


इस 71 सदस्यीय कमिटी में वरीय उपाध्यक्ष रामजी राजा और चन्द्रकान्त सिंह को बनाया गया हैं. कमिटी में 9 उपाध्यक्ष, 33 महासचिव और 26 सचिव बनाए गए हैं. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा की युवा परिषद युवाओं के सवाल पर पूरे बिहार में आंदोलन करेगी. 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर युवाओं के रोजगार के सवाल पर हम आंदोलन करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में राजू दानवीर और राजेश रंजन पप्पू के अलावा पटना जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव उपस्थित थे. 


गौरतलब हो कि  28 मार्च को होली के मौके पर किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दिन किसान कृषि कानून के बिल की कॉपियां जलाकर होलिका दहन का आयोजन करेंगे. इसके तहत 26 मार्च को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सभी दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे बंद रहेंगे. इसके बाद 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन स्थलों पर ही होलिका दहन के दौरान तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी.