Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
23-Jan-2021 04:16 PM
DESK: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में लगी हैं। लॉकडाउन के बाद से वे अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' 26 जनवरी को रिलीज होगी। जिसमें वे राउडी लुक में नजर आएंगे। ऐसे में अब एक साल बाद दर्शकों को अक्षय कुमार की फिल्में देखने को मिलेगी। अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है।
नई लुक में नजर आएंगे अक्षय
'बच्चन पांडे' फिल्म से अक्षय ने अपना फस्ट लुक शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे ज्यादातर लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैंं। तस्वीर में अक्षय की एक आंख नीली और एक काली है, वही गले में चेन और माला नजर आ रहा है। कानों में कुंडल और बढ़ी हुई दाढ़ी में वे दिख रहे हैं। अक्षय की इस लुक को उनके फैन भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अरशद वारसी भी नजर आएंगें। अरशद वारसी उनके दोस्त के रोल में दिखेंगे। यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं जिसे फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि 'बच्चन पांडे' 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि 'उसका बस एक लुक ही काफी है
इस साल अक्षय की कई और फिल्म भी होगी रिलीज!
इस साल अक्षय की कई बड़ी फिल्में दर्शकों को देखने को मिल सकती है। 2020 में अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार थी लेकिन देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। आने वाले समय में इस फिल्म के अलावे दर्शकों को अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और 'बेल बॉटम' भी देखने को मिलेगी।