बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
22-Sep-2023 05:52 PM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 सितंबर को पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। बुधवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस ट्रेन का किराया, रूट और संभावित समय सारणी को जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने पर 2300 रुपये और चेयरकार में सफर करने पर 1200 रुपये लगेंगे। यह ट्रेन 532 किलोमीटर की दूरी सिर्फ साढ़े 6 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे और आठ कोच में 530 सीटें होंगी। यह ट्रेन पटना जक्शन से दोपहर 12:30 बजे खुलकर पटना साहिब, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, जमुई, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए रात 9:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगी। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री वीडियो कानफ्रेसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसमें बिहार की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। पटना से हावड़ा जाने वाली अन्य ट्रेनों से वंदे भारत ट्रेन डेढ़ घंटे पहले पहुंचेगी। इस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव कोच में कुल 52 सीटें और वातानुकूलित चेयर कार में 478 सीटें होंगी।