ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार : 24 घंटे के अंदर दूसरे कोरोना मरीज ने किया सुसाइड, हॉस्पिटल की छत से कूदकर दी जान

28-May-2021 08:48 AM

MOTIHARI : बिहार में कोरोना संक्रमितों के द्वारा सुसाइड करने के कई मामले सामने आ रही हैं. बीते 24 घंटे के अंदर दो कोरोना मरीजों ने अस्पताल की छत से कूदकर जान दे दी है. ताजा मामला मोतिहारी का है जहां एक मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी है. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है. इससे पहले पटना एम्स की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक कोरोना संक्रमित ने सुसाइड कर लिया था. 


मामला मोतिहारी के रक्सौल के डंकन अस्पताल का है. यहां छत से कूदकर एक कोरोना मरीज ने अपनी जान दे दी है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय पलनवा के पिपरिया निवासी राम शरण साह के रूप में की गई है. घटना के बाद हॉस्पिटल में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, पलनवा के पिपरिया निवासी राम शरण साह को संक्रमित होने के बाद रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में 20 मई को भर्ती कराया गया था. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ ही देर पहले राम शरण साह के पिता जोगिंदर साह उसे रात का खाना खिलाकर अपने घर लौट रहे थे. अभी वे हॉस्पिटल कैम्पस में ही थे कि राम शरण साह छत से कूद गया. लोगों की शोर-गुल सुना सुनकर जब उन्होंने सामने जाकर देखा तो बेटे की लाश पड़ी हुई थी. वहीं हॉस्पिटल के वरीय प्रबंधक मिस्टर माइकल ने बताया कि उक्त मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था. उसके बाद ऐसी घटना चिंताजनक है. घटना की खबर सुनते ही स्थानीय प्रशासन SDM आरती, DSLR राम दुलार राम, BDO संदीप सौरभ, हरैया थाना प्रभारी गौतम कुमार मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए.