ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Home / news / बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म: 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र, नीतीश...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म: 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र, नीतीश बहुमत साबित करेंगे

10-Aug-2022 06:08 PM

PATNA : बिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद अपने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की है। कैबिनेट की बैठक में 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है।


मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने आज ही शपथ ली थी इसके बाद अपने कैबिनेट सहयोगी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। अब राज्यपाल को इससे संबंधित जानकारी भेज दी जाएगी। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। इस सत्र के दौरान नीतीश कुमार अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।


माना जा रहा है कि मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी गई है, उस मामले में अब इसी सत्र के दौरान चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव अगर पारित होता है तो स्पीकर की कुर्सी विजय कुमार सिन्हा को छोड़नी होगी हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विजय कुमार सिन्हा अपने पद से पहले भी इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन इस विशेष सत्र के दौरान जहां एक तरफ सरकार बहुमत साबित करेगी तो वहीं दूसरी तरफ नए स्पीकर का चुनाव भी तय माना जा रहा है। वहीं 25 अगस्त को विधान परिषद का भी सत्र बुलाया गया। इस दिन विधान परिषद के नए सभापति का चुनाव होगा।