Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
08-Apr-2021 10:54 AM
PATNA: राज्य निर्वाचन आयोग वैसे चुनाव पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी में हैं जिन्होंने 2016 के पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा अबतक आयोग को नहीं भेजा है। इसे लेकर आयोग ने 5 वर्षों में 5 बार रिमाइंडर भेजा लेकिन अब तक उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं मिल पाई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने वैसे प्रतिनिधियों के नामों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने 2016 के पंचायत चुनाव में अपने चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव पदाधिकारियों ने नहीं सौंपा है। जबकि मई 2016 तक ही इसे आयोग को भेजा जाना था। जिसके आधार पर आयोग वैसे उम्मीदवारों पर कार्रवाई करती जिन्होंने तय सीमा से अधिक खर्च पंचायत चुनाव में किए।
मई 2016 में भेजे गए पत्र के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च 2021 तक सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को ब्योरा भेजने का निर्देश दिया लेकिन भोजपुर जिले को छोड़ किसी भी जिले से ब्योरा नहीं भेजा गया। 2021 में अब फिर पंचायत चुनाव होने हैं ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि आयोग ने इसे लेकर पांच बार रिमाइंडर भी भेजा लेकिन अब तक उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा आयोग को नहीं सौंपा गया है। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के नाम भी आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है। वही जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही है।