अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Jun-2022 08:50 PM
MUZAFFARPUR: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ तमाम विपक्षी पार्टियों ने 20 जून को भारत बंद का ऐलान किया है और इस योजना को वापस लेने की मांग की है। अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न जिलों में उग्र प्रदर्शन उपद्रवियों द्वारा किया जा रहा है। इसी मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने जिले के सभी प्रकार के कोचिंग संस्थान को 20 जून से 24 जून तक बंद करने का आदेश दिया है।
इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर डीएम ने यह आदेश रविवार 19 जून को जारी किया है। मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा जारी निर्देश में इस बात का जिक्र है कि सभी प्रकार के कोचिंग इंस्टीट्यूट दिनांक 20 जून से 24 जून तक बंद रहेंगे। केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध में हो रहे उग्र प्रदर्शन को लेकर यह आदेश जारी किया गया है।
