तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
10-Feb-2021 10:01 AM
ARARIYA :दो साल का मासूम सत्यम अंधविश्वास का भेंट चढ़ गया. घटना नरपतगंज के बसमतिया ओपी क्षेत्र की है. जहां दो साल के सत्यम की हत्या करके उसके घर के बाहर ही शव को फेंक दिया. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि आरोपी महिला झाड़ फूंक पर विश्वास करती थी. उसकी बेटी को कोई संतान नहीं है. जिसके कारण वह अक्सर किसी तांत्रिक के पास जाया करती थी. इसी अंधविश्वास में बच्चे की हत्या की है. बच्चे की हत्या के बाद मंगलवार को गांव में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. सत्यम के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सत्यम 15 दिन पहले खैरा चंदा से अपने मां के साथ ननिहाल आया था. वह तीन भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था. उसके पिता दीपक यादव पंजाब में मजदूरी करते हैं. सत्यम घर के बाहर से खेलने के दौरान लापता हो गया. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के हर घर में उसकी तलाशी शुरू की गई.करीब 8 घंटे देर शाम के करीब पड़ोस में रहने वाली बीबी अजमुन के घर की तलाशी लेने पहुंचे तो उन्होंने जाने से मना करने लगी.परिजनों को महिला पर शक हुआ। जब अंदर जाकर देखा तो ट्यूबेल के समीप गड्ढे में बच्चे की लाश पड़ी थी. जिसकी सूचना परिजनों से बसमतिया ओपी पुलिस को दिया. पुलिस त्वरित करवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी महिला बीबी अजमुन को आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.