चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
05-Mar-2021 09:07 AM
PATNA : सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं से 2.5 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को सेंट्रल कमांड के दानापुर स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है.
ठगी करे वाला यह युवक कैंडिडेट को छावनी क्षेत्र में बुलाकर मेडिकल कर रहा था. गिरफ्तार किए गए शख्स का तार सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह से जुड़े हैं. गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान भोजपुर के आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव का रहने वाला बंटी कुमार सिंह के रुप में की गई है. वह जहानाबाद के रौशन कुमार तथा एक अन्य को सैनिक अस्पताल के निकट बुलाकर बहाली के लिए खुद मेडिकल टेस्ट कर रहा था.
इस बात की जानकारी मिलने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने जला बिछा बंटी कुमार को घर दबोचा. पीड़ित ने बताया कि जनवरी में अपने साथी के साथ सेना में बहाली के बारे में पता करने के लिए दानापुर आया था, तभी बंटी से मुलाकात हुई और उसने 8 लाख में बहाली की बात कही. इसके बाद उसने झांसे में आकर बंटी के खाते में 60 हजार भी डाल दिया.
इसके बाद बंटी ने 1 मार्च को उसे दानापुर बुलाया और एक फॉर्म भरवाया और 3 मार्च को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया और खुद ही मेडिकल टेस्ट करने लगा. गिरफ्तार जालसाज से विभिन्न स्थानों पर स्थित सेना के भर्ती कार्यालयों के नकली रबर स्टांप भी बरामद हुए हैं और कई युवकों के नाक से बनाए गए फर्जी कॉल लेटर भी बरामद हुए हैं. जब बंटी को पकड़ गया तो वह फौजी की वर्दी में था.