मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
08-Apr-2021 11:46 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन में तेजी लाई गयी है साथ ही साथ प्रोटोकॉल का पालन भी कराया जा रहा है। इसे लेकर सरकार और जिला प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी इस वैश्विक महामारी को लेकर जारी आदेश को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसके कारण बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय के सभी 18 प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
बेगूसराय के सभी 18 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने पर सभी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने बताया कि कोविड-19 के टीकाकरण से संबंधित प्रतिवेदन दो प्रपत्र में प्रत्येक दिन शाम चार बजे तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन किसी भी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी ने अधूरा प्रतिवेदन भेजा। जिसके कारण जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप कोविड-19 का टीकाकरण नहीं होने के कारण चिंता व्यक्त की गई। इसके बाद भी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसके लिए रिमाइंडर भी किया गया लेकिन किसी ने भी इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया।
।