ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 17 अक्टूबर को बिहार-उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्य बंद, लखीमपुर हिंसा के...

17 अक्टूबर को बिहार-उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्य बंद, लखीमपुर हिंसा के विरोध में माओवादियों ने बंद का किया ऐलान

14-Oct-2021 03:44 PM

DESK: लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना के विरोध में माओवादियों ने 17 अक्टूबर को बिहार-उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों को बंद करने का ऐलान किया है। माओवादियों ने लखीमपुर खीरी की घटना को नरसंहार करार देते हुए बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। जगह-जगह पोस्टर लगाकर माओवादियों द्वारा बंद को सफल बनाने की अपील की जा रही है। माओवादियों के बंद के ऐलान के बाद पुलिस व अर्द्धसैनिक बल अलर्ट मोड में हैं।


पोस्टर में यह लिखा गया है कि लखीमपुर-खीरी नरसंहार के खिलाफ 17 अक्टूबर को आहूत बिहार-झारखंड,उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश बंद को सफल बनाए। बंद को सफल बनाने के लिए स्वतंत्र पहल कदमी के साथ व्यापक संख्या में महिला,पुरुष, छात्र नौजवान आगे आएं। लखीमपुर-खीरी नरसंहार पर विचार करें फैसला लें आंदोलन को और धारदार बनाए। 


पोस्टर के जरीये माओवादियों ने सरकार पर भी हमला बोला। पोस्टर पर यह लिखा कि जनता को न्यायपूर्ण आंदोलनोंं पर कहर बरपाने वाले आरएसएस, भाजपा, एबीभीपी, बजरंग दल गो रक्षा समिति नामधारी तमाम गुंडों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संगठित जवाबी कार्रवाई शुरू करें और अंत में निवेदक के तौर पर भाकपा (माओवादी) लिखा हुआ है। 


पोस्टर के जरीय माओवादियों ने लखीमपुर हिंसा की घटना पर सरकार को संवेदनहीन बताया। मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के बावजदू अब तक सरकारी नौकरी नहीं दी गयी। जिसका माओवादी विरोध जता रहे हैं। 


गौरतलब है कि गया में सातवें चरण का मतदान नक्सल प्रभावित और अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में होने वाला है। 20 अक्तूबर को इसकी शुरुआत कोंच और गुरुआ प्रखंड से होने जा रही है। ये दोनों ही नक्सल प्रभावित इलाके हैं। ऐसे में माओवादियों ने लखीमपुर खीरी की घटना को नरसंहार करार देते हुए बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार करने का आह्वान किया है। माओवादियों के बंद के ऐलान के बाद पुलिस व अर्द्धसैनिक बल अलर्ट मोड में हैं।