ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’

17 जुलाई को पटना में महफिल-ए-मुशायरा, अज्म शाकिरी समेत देश दुनिया के शायर करेंगे शिरकत

17 जुलाई को पटना में महफिल-ए-मुशायरा, अज्म शाकिरी समेत देश दुनिया के शायर करेंगे शिरकत

13-Jul-2022 05:13 PM

PATNA : आगामी 17 जुलाई को पटना में भव्य मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित होने वाले महफिल-ए-मुशायरा में देश और दुनिया के 10 नामचीन शायर शिरकत करेंगे।मशहूर शायर अज्म शाकिरी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपनी शायरी पेश करेंगे। अज्म शाकिरी उर्दू शायरी के विविध रंगों को पेश कर इस शाम को यादगार बना देंगे। इस मुशायरे का आयोजन दुबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नविशता द्वारा पटना लिटरेरी फेस्टिवल के साथ मिलकर किया जा रहा है।


शायर अज्म शाकिरी 1990 से ही शायरी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। अब तक उनकी चार किताबें बर्फ, सुरखाब, मेहराबें, क्या पत्थर के हो गए हो, आ चुकी है। उनकी कोशिश है कि आसान मोहब्बत का पैगाम लोगों तक पहुंचाते रहे। शाकिरी कहते हैं कि पटना में उर्दू शायरी और अदब को लेकर काफी अच्छी परंपरा हमेशा से रही है। पटना में काफी अच्छे- अच्छे शायर हुए हैं जबकि वहां के श्रोता भी बेहतर माने जाते हैं। उर्दू शायरी को बढ़ावा देने के लिए नविशता लगातार अच्छी पहल कर रहा है। 


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नविशता के सचिव अहया भोजपुरी ने कहा कि इस मुशायरे का आयोजन दुबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नविशता द्वारा पटना लिटरेरी फेस्टिवल के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसमें देश- विदेश के 10 नामचीन शायर शिरकत करेंगे। ये उर्दू शायरी के विविध रंगों को पेश कर इस शाम को यादगार बना देंगे। इन शायरों में शबीना अदीब, शकील आजमी, आलम खुर्शीद, अज्म शाकिरी, अजहर इकबाल, सपना मूलचंदानी, सरवर नेपाली, माधव नूर, प्रेरणा प्रताप, अहया भोजपुरी शामिल हैं।


पटना लिटरेरी फेस्टिवल के सचिव खुर्शीद अहमद ने बताया कि उर्दू अदब और शायरी से मोहब्बत करने वाले श्रोताओं के लिए यह एक बेहतरीन मुशायरा होगा। इसमें एक ही मंच पर 10 दिग्गज और मशहूर शायरों को सुनने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में इंट्री आमंत्रण पत्र या पास के आधार पर होगी। पटना लिटरेरी फेस्टिवल पिछले 3 सालों से लगातार उर्दू अदब और तहजीब पर काम कर रही है। पी.एल.एफ. अब तक लाइव और वर्चूअल मिलाकर लगभग 10 प्रोग्राम करवा चुकी है। जिसमें देश-विदेश के लगभग 30 से 40 शायर भाग ले चुके हैं। जिनमें फरहत शहजाद, ए.एम. तुराज, मनोज मुंतशिर, मुनव्वर राणा, शबीना अदीब, राधिका चोपड़ा, मंसुर उस्मानी वगैरह शामिल थें।