ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

16 सितंबर को अमित शाह का बिहार दौरा, झंझारपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, BJP की तैयारी से घमंडियां गठबंधन की उड़ी नींद: नित्यानंद

12-Sep-2023 09:33 PM

By FIRST BIHAR

MADHUBANI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। अमित शाह के झंझारपुर लोक सभा में प्रवास कार्यक्रम के दौरान झंझारपुर में आयोजित जनसभा को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और संजय जयसवाल आज झंझारपुर पहुंचे।


यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और ललित कर्पूरी स्टेडियम का भी दौरा कर तैयारियों और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। नित्यानंद ने कहा कि अमित शाह के भाषण को सुनने का इंतजार बीजेपी कार्यकर्ता तो कर ही रहे हैं यहां की जनता भी काफी उत्साहित है। भारी संख्या में लोगों के जनसभा में आने की उम्मीद है। 


वहीं विरोधियों पर तंज कसते हुए नित्यानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी सर्वधर्म समभाव की बात करती है और उसमें विश्वास करती है। जबकि घमंडियां गठबंधन हिंदुओं और सनातन धर्म को गाली देती है। भारतीय जनता पार्टी की तैयारी से घमंडियां गठबंधन की नींद उड़ी हुई है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट