ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

16 साल बाद 26 मई को मोतिहारी आएंगे आनंद मोहन, अपने नेता के स्वागत में जुटे फ्रेंड्स ऑफ आनंद टीम

22-May-2023 04:56 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्व सांसद आनंद मोहन के जेल से बाहर आने के बाद से उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। आनंद मोहन 26 मई को मोतिहारी आएंगे। उनके भव्य स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से ही जुट गये हैं। पूर्वी चंपारण में आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले मोतिहारी के पताही हाईस्कूल मैदान में 26 मई को एक कार्यक्रम आयोजित की गयी है। जिसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन शामिल होंगे। 


वे इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद, पुत्र व शिवहर से विधायक चेतन आनंद और अंशुमान आनंद भी शामिल होंगे। बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद आनंद मोहन 16 साल बाद मोतिहारी आ रहे हैं। वे 25 मई की शाम को मोतिहारी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 26 मई को वे पताही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। फ्रेंड्स ऑफ आनंद की पूरी टीम इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। 


बता दें कि आनंद मोहन के जेल से छूटने के बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। पार्टी के कई नेता सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि आनंद मोहन की आड़ में सरकार ने अन्य दुर्दांत अपराधियों को क्यों छोड़ दिया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी बिहार सरकार को नोटिस दिया है कि किस परिस्थिति में आनंद मोहन को छोड़ा गया इस पर बिहार सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे।


आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की बर्बर हत्या कांड के आरोपी हैं। इस मामले में उन्हें पहले फांसी और फिर आजीवन कारावास की सजा दी गई । 1994 में मुजफ्फरपुर में एनएच 28 पर खबरा गांव के पास कृष्णैया की हत्या कर दी गई थी। नीतीश और तेजस्वी की सरकार ने जेल कानून में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया।