पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
14-May-2020 07:34 AM
DESK : पल-पल बदलते मौसम के बीच एक बार फिर मौसम विभान ने चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक देने की संभावना है. ह
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में बुधवार सुबह निम्न दबाव के दाे क्षेत्र बने हैं. जिसके कारण 16 मई की शाम को चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. जिसका नाम अम्फान दिया गया है. अम्फान को लेकर मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि यदि यह तूफान विकसित हुआ तो पहले 17 मई को उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे में साफ अनुमान लगाया जाएगा कि इस चक्रवात की दिशा क्या होगी. वहीं माैसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफान मानसून की प्रगति में मदद करेगा. इसका असर यह होगा कि अंडमान सागर और अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में मानसून इस बार जल्दी आ सकता है. अम्फान इस साल का पहला चक्रवाती तूफान होगा. इससे कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 15-16 मई को भारी बारिश के आसार हैं.
इसके साथ ही माैसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने में सामान्य तारीख से तीन से सात दिन की देरी हाे सकती है.