चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Jun-2022 07:03 PM
DESK: यह खबर बैंकिंग की तैयारी कर रहे उन युवाओं के लिए है जो बैंकिंग क्षेत्र में काम करने चाहते हैं। क्योंकि IDBI ने एक्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के 1544 पदों की बहाली के लिए वैकेन्सी निकाली है। ONLINE आवेदन 3 जून 2022 से भरे जा सकते हैं। इसके लिए IDBI बैंक के आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ONLINE आवेदन कर सकते हैं। ONLINE आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2022 निर्धारित की गई है।
IDBI बैंक में 1544 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें एग्जीक्यूटिव के 1044 पद और असिस्टेंट मैनेजर के 500 पद हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से या किसी अन्य उच्च शिक्षण संस्थान से छात्र-छात्राओं को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपये है जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।