चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
09-Mar-2021 02:02 PM
PATNA : एडवांटेज ग्रुप की तरफ से 13 मार्च को शाम 7 बजे होटल मौर्या में पटना लिटरेरी फेस्टिवल का पांचवा एपिसोड 'रूबरू' आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम विश्व महिला दिवस को समर्पित रहेगा जिसमें सभी कलाकार महिलाएं रहेंगी. इस एपिसोड में देश-दुनिया की मशहुर शायर शबीना अदीब प्रसिद्ध टी.वी. मॉडरेटर नगमा सहर के साथ पुराने अजीमाबाद की अदब और तहजीब पर बातें करेंगी. इस एपिसोड का संचालन दूरदर्शन की एंकर प्रेरणा प्रताप करेंगी. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.
कार्यक्रम की जानाकरी देते हुए एडवांटेज ग्रुप के संस्थापक खुर्शीद अहमद ने बताया कि इस एपिसोड को हमने महिला दिवस के लिए समर्पित किया है, इसलिए सभी कलाकार महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि हम अजीमाबाद की पुरानी संस्कृति को जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं. इस मौके पर मरहूम जुबेरूल हसन (मरणोंप्रांत), डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, डॉ. अक़ील अहमद सिद्दीकी, पुष्पा सिन्हा को सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर के नामी और बड़े-बड़े लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लोगों की सुरक्षा का पूरा-पूरा इंतजाम रहेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. ए.ए. हई (अध्यक्ष), खुर्शीद अहमद (सचिव), फैजान अहमद (चेयरमैन कोर कमिटी), डॉ. वकार अहमद, मो. मोइजुद्दीन, एस.आर.यूसूफ, फहीम अहमद, ओबेदुर रहमान, नूरूल होदा, एजाज हुसैन, डॉ. अनवारूल होदा, खालिद रशीद, अनूप शर्मा, राज कुमार नाहर, डॉ. किशोर सिन्हा, शिवजी चतुर्वेदी और डॉ. असद्दुल्लाह शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य काफी मेहनत कर रहे हैं. यह प्रोग्राम अपने आप में एक नया फॉर्मेट डायलॉग के साथ शायरी एवं गजल के साथ सम्पन्न होगा. इस कार्यक्रम की सभी सीटें फुल हो गयी हैं. हॉल में प्रवेश टिकट पर ही होगा. इस कार्यक्रम को देखने आये लोगों को प्रोग्राम के बाद रात के डिनर में मुगलई खाना खिलाया जायेगा. लखनऊ और हैदराबाद की तर्ज पर पटना में यह पहला कार्यक्रम होगा.