चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
05-Feb-2020 08:39 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां राजस्व विभाग ने 13 सर्किल अफसर को शोकॉज नोटिस भेजा है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन अफसरों से जवाब मांगा गया है. इन अफसरों पर गाज गिरने की आशंका है. विभाग इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठा सकती है.
राजस्व विभाग ने जून तक के लंबित आवेदनों का निबटारा 31 अक्टूबर तक करने का निर्देश दिया था. जिसको लेकर अब शोकॉज नोटिस भेजी गई है. ये सभी सर्किल अफसर भागलपुर जिले के हैं. एडीएम राजेश झा राजा ने बताया कि सभी सीओ से आवेदनों के निबटारा नहीं होने के कारणों की जानकारी मांगी है. अगर संतोषजनक जवाब सही नहीं मिला तो काम में लापरवाही बरतने को लेकर विभाग कड़ा कदम अख्तियार कर सकता है.
भागलपुर के डीएम ने डीसीएलआर से तीन दिन में समीक्षा कर प्रतिवेदन मांगा है. प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक सन्हौला अंचल में 70 प्रतिशत, जगदीशपुर में 55.5 प्रतिशत, सुल्तानगंज में 39.7 प्रतिशत, पीरपैंती में 35.89 प्रतिशत, कहलगांव में 28.18 प्रतिशत, सबौर में 19.49 प्रतिशत, रंगरा चौक में 14.50 प्रतिशत, शाहकुण्ड 3.07 प्रतिशत, नाथनगर 2.11 प्रतिशत, गोपालपुर 1.09 प्रतिशत, नवगछिया 1.09 प्रतिशत, खरीक .85 प्रतिशत और गोराडीह में .6 प्रतिशत आवेदन लंबित था. इन सभी सीओ को कई बार आवेदनों का निबटारा करने के लिए रिमाइंडर भेजा गया था.
एडीएम ने बताया कि म्यूटेशन में लापरवाही बरतने पर शाहकुण्ड, गोपालपुर और सुल्तानगंज सीओ के विरुद्ध आरोपपत्र गठित करते हुए शोकॉज किया गया है. इसके अलावा कहलगांव, सन्हौला, पीरपैंती और जगदीशपुर सीओ को भी शोकॉज किया गया है. एडीएम ने बताया कि ऑनलाइन म्यूटेशन की नियमित समीक्षा की जा रही है. कुछ अंचलों में काफी संख्या में आवेदन लंबित हैं. इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सभी सीओ को समय सीमा के अंदर आवेदनों का निबटारा करने की चेतावनी दी गयी है.