बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jan-2020 12:39 PM
PATNA: बिजली कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार में ब्लैक आउट हो सकता है. लाठीचार्ज के विरोध में 11 फरवरी को बिहार के बिजलीकर्मी हड़ताल करेंगे. स्ट्राइक के कारण 11 फरवरी को बिहार में ब्लैक आउट होने की संभावना है. बिहार विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी संघ ने लाठीचार्ज का विरोध जताते हुए 11 फरवरी को स्ट्राइक पर जाने का नोटिस दिया है.
बिजली के निजीकरण के विरोध में सोमवार को पटना के बेली रोड स्थित इनकम टैक्स गोलंबर के पास विद्युत भवन परिसर में बिजली कर्मी हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले बिजली कर्मियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थी. पुलिस लाठीचार्ज में कई बिजलीकर्मी घायल हो गए थे जिसमें कई महिला कर्मी भी शामिल हैं.
हजारों की संख्या में प्रोटेस्ट कर रहे बिजली कर्मियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था जिसमें कई प्रदर्शनकारियों के सिर फूट गये थे. लाठीचार्ज करने से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था. बिजली कर्मियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विद्युत कामगार पदाधिकारी अभियंता संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 11 फरवरी को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.