ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

1023 तब्लीगियों को हुआ कोरोना, जमात से जुड़े 22 हजार वर्कर क्वारंटाइन

1023 तब्लीगियों को हुआ कोरोना, जमात से जुड़े 22 हजार वर्कर क्वारंटाइन

04-Apr-2020 04:37 PM

DELHI : कोरोना का आंकड़ा अब तेजी से हिंदुस्तान में बढ़ रहा है. राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक हिंदुस्तान में यह आंकड़ा अब 2992 पहुंच गया है. केंद्रीय मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 1023 ऐसे पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. जो व्यक्ति तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं. यह आंकड़ा 23 प्रतिशत है. जो हिंदुस्तान के 17 अलग-अलग राज्यों में उपस्थित हैं.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक इस बीमारी से अब तक भारत में 68 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में भारत में 601 कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने आगे बताया कि तकरीबन 31 हजार डॉक्टर्स मरीजों की देखभाल में लगे हुए हैं. मंत्रालय ने बताया कि इंडिया के 17 राज्यों में तब्लीगी जमात के लोग पहुंचे हैं. तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, आसाम, कर्नाटक, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर आदि जगहों पर गए हैं.


गृह मंत्रालय की ओर से प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि  मंत्रालय लगातार नजर बनाये हुए है. लॉक डाउन को सख्ती के साथ लागू करने के लिए राज्य सरकार से बात की गई है. इसे सख्ती के साथ लागू करने से कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े 22 हजार वर्करों को क्वारंटाइन किया गया है. जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों में रखा गया है.