ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / 100 किलो रसगुल्ला के साथ भावी मुखिया गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में वोटर को...

100 किलो रसगुल्ला के साथ भावी मुखिया गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में वोटर को लुभाने के लिए बांट रहा था

04-Apr-2021 09:27 PM

DESK : बिहार में मुखिया का चुनाव जल्द ही होने वाला है. मुखिया के साथ-साथ सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के भी चुनाव होने वाले हैं. उधर कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में भी एक साल की देरी से पंचायत का चुनाव कराया जा रहा है. पुलिस ने 100 किलो रसगुल्ला के साथ भावी मुखिया को गिरफ्तार किया है. इस घटना की काफी चर्चा हो रही है.


मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है, जहां  हसनपुर थाना की पुलिस ने 100 किलो रसगुल्ला के साथ भावी मुखिया को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में केस भी दर्ज किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अमरोहा  जिले में यह पहली कार्रवाई है.


news image


अमरोहा पुलिस ने बताया कि मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक एक मुखिया प्रत्याशी वोटर को लुभाने के लिए रसगुल्ला बांट रहा था. इस दौरान किसी शख्स ने हसनपुर थाना की पुलिस को फोन कर सूचना दे दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 100 किलो रसगुल्ला के साथ भावी मुखिया को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से रसगुल्ले के सौ डिब्बे भी बरामद किये हैं.


बता दें कि उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी चुनाव में 1,50,000 तक खर्च कर सकता है. मुखिया पद प्रत्याशी और बीडीसी प्रत्याशी 75,000-75,000 रूपये तक खर्च कर सकता है. जबकि ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव में 10,000 रूपये तक खर्च कर सकता है.


news image


पंचायत चुनाव में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार 3 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. रविवार तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत राज्य के 18 जिलों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल करेंगे.इन दोनों दिनों में इन 18 जिलों के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे.


आपको बता दें कि 19 अप्रैल को अमरोहा जिले में चुनाव होने वाला है. जबकि दो मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. इस जिले में मुखिया प्रत्याशी को 100 किलो रसगुल्ला के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रधान पद का दावेदार गांव के वोटरों को लुभाने के लिए रसगुल्ले बांट रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है.