Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर
30-Nov-2023 09:16 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आगामी 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में बिहार सहित पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन होगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक होने वाली है।
दरअसल, बिहार सहित पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन होगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक होने वाली है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। साथ ही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसमें शामिल होने वाले हैं। बिहार में परिषद की यह बैठक 5वीं बार होगी। इसके पूर्व वर्ष 1958,1963, 1985 और 2015 में पटना में यह बैठक हो चुकी है।
वहीं, पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह विभाग के अपर सचिव अनिमेश पांडेय ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव को बैठक के ड्राफ्ट एजेंडा पर सामग्री तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
आपको बताते चलें कि, बिहार सरकार के वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य विभागों को इसका जिम्मा दिया गया है। इससे पहले इसकी बैठक में शामिल होने तेजस्वी यादव को भेजा गया था। इस पर राजनीति भी हुई थी। चर्चा उठी थी कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार केंद्र सरकार के कार्यक्रमों और बैठकों से किनारा कर रहे हैं।