ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दहशत में इलाके के लोग Bihar Crime News: रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दहशत में इलाके के लोग बिहार के बड़े उद्योगपति अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक लोगों ने की गाड़ी में तोड़फोड़ बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, दो आरोपी पटना से गिरफ्तार बिहार की राजनीति के औरंगजेब हैं तेजस्वी यादव, RJD के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले युवा चेतना के सुप्रीमो, कहा..अपने पिता को ही साईड कर दिया राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी ने किया ट्वीट, कहा..अब सत्य की विजय का दौर शुरू होगा Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश बिहार में हैरान कर देने वाली घटना: समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मुंहबोली बुआ ने मौत के घाट उतारा, कई महिलाओं को भी बना चुकी है शिकार Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि, पांच महिला मुखिया करेंगी नेतृत्व

10 बच्चे पैदा करने वाले कानून के बगैर नहीं मानेंगे, गिरिराज बोले.. देश का माहौल बिगड़ रहा है

11-Jul-2022 10:47 AM

PATNA : आज विश्व जनसंख्या दिवस है। विश्व जनसंख्या दिवस पर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की जरूरत बताई है। सिंह ने कहा है कि 10 बच्चे पैदा करने वाले बगैर कानून के नहीं मानेंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि देश के विकास में जनसंख्या बाधक बन रही है और सामाजिक समरसता भी खत्म हो रही है। देश का माहौल बिगड़ रहा है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी हो जाता है।

दरअसल, भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बना रहता है। जनसंख्या नियंत्रण की जैसे ही बात आती है, इसे कहीं न कहीं धार्मिक रूप से जोड़कर देखा जाने लगता है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए अल्पसंख्यक समुदाय पर निशाना साध दिया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे। 

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है 'बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।'

गिरिराज सिंह के बयान से इतना तो साफ़ है कि उनका इशारा कहीं और नहीं बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों पर है। ये पहली बार नहीं है जब मंत्री जी ने जनसंख्या वृद्धि को किसी धर्म से जोड़कर देखा है, बल्कि वे पहले भी कई बार बढ़ती जनसंख्या के लिए अल्पसंख्यकों को ज़िम्मेदार बताया है। वे लगातार सरकार से अपील करते आए हैं कि जनसंख्या नियंत्रण की जो कानून है, उसे सभी धर्मो पर लागू कर दिया जाए, ताकि कोई चाहकर भी दो से अधिक संतान पैदा न कर सके। दरअसल जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सालों से सियासत हो रही है। 

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1546342228322185216