ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए सरकार ने जारी किये 1357 करोड़ रूपये

नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए सरकार ने जारी किये 1357 करोड़ रूपये

18-Sep-2019 06:16 PM

By 7

PATNA : राज्य सरकार ने नगर, पंचायत और प्रखंड शिक्षकों के वेतन के लिए 13 अरब 57 करोड़ 38 लाख रूपये जारी कर दिये हैं. महालेखाकार को भेजे गये पत्र में सरकार ने शिक्षकों के वेतन के लिए दूसरे किश्त के तौर पर ये राशि स्वीकृत और जारी करने की जानकारी दी है. 66 हजार 104 शिक्षकों के वेतन के लिए जारी हुई रकम दरअसल राज्य में कुल 3 लाख 23 हजार नियोजित शिक्षक स्कूलों मे पढ़ा रहे हैं.इनमें से 66 हजार 104 शिक्षकों का वेतन राज्य सरकार के खाते से और बाकी शिक्षकों का वेतन समग्र शिक्षा अभियान के मद से दिया जाता है. राज्य सरकार ने अपने मद की अनुदान राशि जारी की. यानि 66104 शिक्षकों का वेतन सरकार ने जारी किया है. शेष शिक्षकों का वेतन समग्र शिक्षा अभियान के मद से जारी किया जायेगा. नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए राज्य सरकार को अपने मद कुल 20 अरब 25 करोड़ 94 लाख रूपये देने थे. इसमें से पहले किश्त के तौर पर 6 अरब 68 करोड़ 56 लाख रूपये पहले ही उपलब्ध करा दिये गये थे. सरकार ने बाकी बची राशि की दसूरी किश्त की स्वीकृति आज दे दी है.