बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
05-Dec-2021 08:01 PM
DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस शो के लिए दुबई जा रही थी तभी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया है। प्रवर्तन निदेशालय के लुक आउट सर्कुलर की वजह से एयरपोर्ट कर्मचारी ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने रोका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी ईडी को दी गयी जिसके बाद ईडी की टीम ने जैकलीन से पूछताछ की।
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ की गयी। ईडी ने कुछ दिन पहले ही जैकलीन को अपने दफ्तर बुलाया था और पूछताछ की थी। मनी लॉड्रिंग का यह मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन की सुकेश के साथ कि एक निजी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस केस के तार सुकेश चंद्रशेखर से शुरू होकर बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही तक पहुंची है।
कुछ दिनों पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने सात हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और छह अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। जिसमें यह दावा किया गया है कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने कई महंगे गिफ्ट दिए थे। आज जैकलीन एक शो के लिए विदेश जा रही थी तभी मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें विदेश जाने से रोका गया।