ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / movies / सुशांत को दिन-रात याद कर रहे उनके पापा, बोले- उसको बहुत मिस कर...

सुशांत को दिन-रात याद कर रहे उनके पापा, बोले- उसको बहुत मिस कर रहा हूं, मन्नत से मांगा हुआ था

26-Jun-2020 03:43 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह बिलकुल अकेले पड़ गए हैं. सुशांत की याद में वो दिन-रात खोये रहते हैं. बेटे की मौत के लगभग 2 हफ्ते बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बातचीत की है. इस बातचीत में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के व्यक्तिगत जीवन को लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं.


सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत को करीब दो सप्ताह हो चुके हैं लेकिन प्रशंसकों को अभी भी इस खबर को मानना मुश्किल लग रहा है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेता नियमित रूप से अपनी महंगी दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा पर अपनी भूमि को देखते थे. उन्होंने कहा कि 'मेरा अधिकतर समय उसी की याद में बीतता है. मैं ज्यादा किसी से मिलता नहीं हूं. सुबह मॉर्निंग वॉक में जाता हूं, उसी समय किसी-किसी से 'Hi Hello' होता है.


news image


सुशांत के पिता के के सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुशांत के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने मन्नत मांगी थी. 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था. 4 लड़कियों में वह एक लड़का था. लेकिन वही जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं. मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है. लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था.


news image


सुशांत की खरीदी गई संपत्ति पर भी उन्होंने दिल खोलकर जवाब दिया. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में चंद्रमा पर एक जमीन खरीदी थी और वह अक्सर 55 लाख रुपये की अपनी महंगी दूरबीन के माध्यम से इसे देखा करते थे. उन्होंने कहा, 'हां, उन्होंने चंद्रमा पर कुछ संपत्ति खरीदी थी और अक्सर इसे 55 लाख की कीमत के टेलिस्कोप से देखा करते थे.'


news image


सुशांत की शादी की योजना के बारे में पूछे जाने पर उनके पिता ने कहा कि वह फरवरी-मार्च में शादी करनेवाला था. उन्होंने कहा, 'हमने इसके बारे में पहले बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि कोरोना काल में नहीं, बल्कि फिल्म रिलीज़ के बाद, वह फरवरी-मार्च के आसपास शादी को लेकर योजना बनाएंगे. यह आखिरी बातचीत थी.'