ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / movies / सुशांत के घरवालों ने कहा- बॉलीवुड वालों का प्रेशर था, सच छिपाने की...

सुशांत के घरवालों ने कहा- बॉलीवुड वालों का प्रेशर था, सच छिपाने की कोशिश करने और भटकाने वालों को नहीं छोड़ेगी पुलिस

28-Jun-2020 03:54 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सवाल उठ रहे हैं. बॉलीवुड में काम करने वाले कई हीरो, एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोडूसर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच सुशांत के घरवाले भी बॉलीवुड को ही निशाना बना रहे हैं. सुशांत के चचेरे भाई ने एक बड़ा बयान दिया है.


फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई ने कहा कि "सुशांत सिंह पर बॉलीवुड का प्रेशर था, तभी तो बॉलीवुड के बड़े स्टार्स उनके समर्थन में आए हैं." दरअसल, संदीप ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के करण जौहर, एकता कपूर सहित कई प्रोड्यूसर्स के साथ अच्छे संबंध थे और उन पर किसी भी तरह के दवाब नहीं था और ना ही वह नेपोटिज्म का शिकार थे.


news image


भाई का कहना है कि "हम अभी सुशांत के धार्मिक रीति-रिवाजों को पूरा कर रहे हैं. जहां तक इस मामले का सवाल है कि इंडस्ट्री में बड़ी हस्तियां हैं, जिन्होंने सुशांत के साथ बॉलीवुड के व्यवहार के बारे में बात की है." उन्होंने कहा कि 'सच छिपाने और भटकाने की कोशिश करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी.'


news image


सुशांत के भाई नीरज ने एक समाचार एजेंसी को कहा की 'हम अभी तक सुशांत की धार्मिक क्रियाओं को पूरा करने में व्यस्त हैं. इस मामले में बात कहूं तो इंडस्ट्री में कई बड़ी हस्तियां हैं जो सुशांत के साथ बॉलीवुड के व्यवहार के बारे में बोल चुके हैं. तो हमें निश्चित तौर पर महसूस होता है कि सुशांत पर बॉलीवुड का प्रेशर था, नहीं तो यह बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सुशांत को सपोर्ट नहीं करते. इसकी जांच होनी चाहिए.'


news image



सुशांत के चचेरे भाई का कहना है, 'पुलिस जांच करेगी और सुशांत की मौत की वजह जानने की कोशिश करेगी. पुलिस को संदीप के बयान आधार पर या मैं जो कह रहा हूं उसके आधार पर जांच नहीं रोकनी चाहिए. अगर कोई सच को छुपाने या भटकाने की कोशिश कर रहा है, तो पुलिस इसे स्वीकार नहीं करेगी. हम एक परिवार की तरह है और इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं, एक सभी पहलु सामने आ जाए, फिर देखेंगे किया क्या करने की जरूरत है.'


news image



नीरज सिंह बबलू ने कहा कि अभी ये केस मुंबई पुलिस के हाथ में है और फैमिली जांच-पड़ताल का रिजल्ट आने तक इंतजार करेगी. बड़े नेता, फिल्म स्टार्स और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे है. यह राज्य सरकार के हाथ में है कि वह सुशांत के केस को सीबीआई को सौंपती है या नहीं.


news image


news image


news image