बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Mar-2025 03:54 PM
By First Bihar
DTU FEST : दिल्ली टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी के इंगिफेस्ट के दौरान सोनू निगम को पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा. यह घटना तब घटी जब वे वहां मौजूद विद्यार्थियों की भीड़ के लिए गाना गा रहे थे. घटना के बाद सोनू निगम ने स्थिति को काफी अच्छी तरह से संभालने की कोशिश की और वहां मौजूद स्टूडेंट्स को समझाते हुए नजर आए. केवल यही नहीं वहां सोनू पर पत्थरों के अलावा शीशे की बोतलें भी फेंकी गई.
होशियारी दिखाते हुए संभाली स्थिति
जिसके बाद गायक ने अपना आपा नहीं खोया और स्टूडेंट्स से सम्मानपूर्वक पेश आने की अपील की. गायक ने वहां मौजूद भीड़ से कहा “मैं आपके लिए आया हूँ यहां. ताकि हम लोग अच्छा समय व्यतीत कर सकें. मैं आप लोगों से यह नहीं कह रहा कि आप एन्जॉय ना करें, लेकिन प्लीज ऐसा मत करें”. सोनू ने समझदारी दिखाते हुए उस समय स्थिति को संभाला.
पहले भी कर चुके हैं ऐसी स्थिति का सामना
ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा थी कि वे मंच पर मौजूद लोगों को किसी संभावित खतरे का शिकार बनने से रोक सकें. वे नहीं चाहते थे कि इस जाहिल भीड़ को कोई ऐसा मौका मिले कि ये लोग और उग्र हो जाएं. जिस धैर्य और समझदारी का परिचय सोनू निगम ने इस दौरान दिया, वह वाकई में काबिले तारीफ था. ज्ञात हो कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.
भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती
बताते चलें कि इस पत्थरबाजी में सोनू निगम की टीम के कुछ सदस्य घायल भी हो गए. इस घटना के बाद एक बात तो तय है, विश्वविद्यालयों में फेस्ट के दौरान इस तरह की भीड़ को नियंत्रण में रखना वाकई में एक चिंता का विषय है. आने वाले समय में सिंगर्स ऐसी भीड़ के सामने परफॉर्म करने से पहले संकोच जरूर करेंगे. हालांकि, यह बात भी सच है कि इस दौरान सोनू निगम के गानों को वहां मौजूद स्टूडेंट्स की भीड़ ने एन्जॉय भी किया. लेकिन जिस तरह की घटना बाद में घटी उसने हर एक की ख़ुशी पर पानी फेर दिया.
कोलकाता में भी आई थी ऐसी स्थिति
याद दिला दें कि इससे पहले फरवरी के महीने में भी सोनू निगम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था जब वे कोलकाता में परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान भी भीड़ ने माहौल बिगाड़ दिया था. जिसके बाद सोनू निगम काफी गुस्से में आ गए थे और भीड़ को बैठने का निर्देश दे रहे थे. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.