पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
04-Jun-2021 08:07 AM
PATNA : एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के संबंधों पर नीलकमल सिंह द्वारा बनाये गए अश्लील गाने के मामले में केस दर्ज होने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अक्षरा सिंह से भी पूछताछ की है और नीलकमल सहित धीरज और उनकी मंडली से जुड़ी जानकारी ली है.
पुलिस के अनुसार, सबूतों के सत्यापन के बाद इस मामले में नीलकमल और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. हालांकि पुलिस सुपरविजन रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी. थानेदार रवि शंकर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सबूत जुटाए जा रहे हैं. इस मामले में आरोपितों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने को लेकर कंकड़बाग थाने में शिकायत की थी. अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह को लेकर गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था. अक्षरा ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह गीत गाया गया है. मामले में पुलिस ने मंगलवार को भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह और धीरज सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.