ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!
15-Mar-2021 09:53 PM
PATNA : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. खेसारी के जन्मदिन पर पवन ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया है. दरअसल पवन सिंह खेसारी के पास खुद केक लेकर पहुंचे और उन्होंने खेसारी का बर्थडे बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस दौरान पवन सिंह ने ही अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर दर्शकों को बताया कि दोनों भाई के तरह हैं और एकसाथ बहुत खुश हैं. हालांकि इस दौरान पवन से ज्यादा खेसारी ही वीडियो में बोलते दिखे.
आपको बता दें कि इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों यूपी के प्रयागराज में भोजपुरी फिल्म "आशिकी" की शूटिंग कर रहे हैं. वहां यूपी के ही एक दूसरे शहर में पवन सिंह भी अपनी फिल्म "स्वाभिमान" की शूटिंग में व्यस्त हैं. खेसारी रविवार को 35 साल के हो गए और उन्होंने फिल्म "आशिकी" के सेट पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.
भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार ने उन्हें सोशल मीडिया अपर कल ही बधाई दी. लेकिन हर कोई इस बात को सोचकर हैरान था कि पवन सिंह ने खेसारी को बर्थडे विश नहीं किया. जबकि खेसारी ने पवन के बर्थडे पर दोनों का साथ का फोटो शेयर कर विश किया था. पवन के विश नहीं करने पर दोनों का विवाद जगजाहिर हुआ. लेकिन अगले ही दिन पवन ने खेसारी को बर्थडे सरप्राइज देकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया और दोनों ने एकसाथ कहा कि उनके बीच सब ठीक है. दोनों छोटे-बड़े भाई जैसे हैं.