घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
23-Apr-2024 11:37 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। निजी कारणों से पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव ने बिहार के नेताओं पर तीखा तंज किया है। खेसारी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि नेता बनने से कुछ नहीं होता है।
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा कि चुनाव में जीतना और हारना मायने नहीं रखता। चुनाव में मायने तो विकास रखता है। शिक्षा भी बहुत जरूरी है। नेता बन जाने से अगर परिस्थितियां बदल रही हैं तो हम तो बचपन से ही कई लोगों को नेता बनते देख चुके हैं लेकिन बिहार को बदलते हुए आजतक नहीं देखा है।
बीजेपी के चार सौ पार के नारे पर खेसारी ने कहा कि ये राजनीतिक और नेताओं का विषय है। मेरा विषय है कि बिहार का विकास कैसे होगा? अगर हम सभी लोग मिलकर बात नहीं करेंगे तो मुझे नहीं लगता कि बिहार के विकास के लिए कोई और बात करने आएगा। क्योंकि मजबूर और परेशान हम लोग हैं, कोई नेता इसे लेकर परेशान नहीं है।
खेसारी लाल ने कहा कि नेताओं के बच्चे तो अच्छे से पढ़ ही लेते हैं। उन्हें रहने के लिए एसी तो मिल ही जाता है। नेताओं के बच्चों के पास पैसे की भी कमी नहीं है। अगर उनके पास पैसे हैं तो स्वास्थ्य भी ठीक है। दिक्कत बिहार के आम लोगों के लिए है। जिनके पास कोई रोजगार नहीं है। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे तक नहीं हैं। मुझे लगता है कि हम किसी नेता से आशा करते हैं तो यह हमारी ही गलती है।