ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Bollywood News : “एक था टाइगर” के सेट पर इस वजह से एक-दूसरे...

Bollywood News : “एक था टाइगर” के सेट पर इस वजह से एक-दूसरे के साथ असहज महसूस कर रहे थे सलमान-कैटरीना, कबीर खान के खुलासे के बाद हैरान रह गए फैंस

Bollywood News : पर्दे पर तो सब ठीक ही नजर आता है मगर उसके पीछे बहुत कुछ चलता रहता है, आज हम आपको ऐसा ही एक राज बताने जा रहे हैं

30-Mar-2025 04:02 PM

By FIRST BIHAR

Bollywood News : एक था टाइगर फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने यह खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे. जिस वजह से कई बार शूटिंग में बाधा भी उत्पन्न हुई. हालांकि, जैसे-तैसे दोनों से इस फिल्म को पूरा कर ही लिया और बाद में जाकर यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई. इस असहजता का असली कारण यह था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था.


हर कोई यह बात जानता है कि बॉलीवुड में कैटरीना कैफ के गॉड फादर सलमान खान ही थे. उन्हीं की वजह से आज कैटरीना बॉलीवुड में ना सिर्फ टिक पाई बल्कि एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करते हुए इंडस्ट्री की सबसे महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में तब्दील हो गई, हां, इस बात में कोई दो राय नहीं कि उस सब में उन्होंने काफी मेहनत भी की.


लेकिन अगर सलमान खान ना होते तो शायद वह आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती. सलमान खान से ब्रेकअप होने के बावजूद वह सलमान के परिवार का हिस्सा रहीं और सलमान के घर उनका आना जाना लगा रहा. बाद में रणबीर कपूर के साथ कैटरीना का नाम जुड़ा और दोनों को पावर कपल के रूप में देखा जाने लगा. फैंस को उम्मीद थी कि दोनों शादी करेंगे लेकिन मामला यहां भी नहीं बना.


रणवीर और कैटरीना का ब्रेकअप हो गया और फिर इस हसीना के जीवन में आते हैं विकी कौशल जो आज कैटरीना क पति भी हैं. दोनों के बीच कुछ समय तक प्रेम प्रसंग चला और आखिरकार, 9 दिसंबर 2021 को दोनों ने सवाई माधोपुर में सात फेरे लिए. तब से लेकर आज तक दोनों का यह रिश्ता प्रगाढ़ होता चला गया और आज विकी कैटरीना एक हँसी ख़ुशी जिंदगी जी रहे हैं.


हां, एक समय जरूर था जब सलमान खान के फैंस को इस बात का यकीन हो गया था कि फाइनली भाई को कोई ऐसी मिल गई है, जो सुंदरता के मामले में ऐश्वर्या राय को टक्कर देती है और अब यही भाई की दुल्हन भी बनेगी. मगर समय की अपनी एक अलग ही योजना थी. भाई आज अकेले हैं और उन्होंने यह कबूल भी कर लिया है कि गलती उनकी ही है जो उन्हें हर कोई अंत में छोड़कर चली ही जाती है.