ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / movies / इसबार दुर्गा पूजा में पाकिस्तान जा रही हैं अक्षरा सिंह!, फैंस ने भोजपुरी...

इसबार दुर्गा पूजा में पाकिस्तान जा रही हैं अक्षरा सिंह!, फैंस ने भोजपुरी एक्ट्रेस को बताया शेरनी

25-Sep-2019 05:40 PM

PATNA : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से अपने विवाद को लेकर नहीं बल्कि अक्षरा सोशल मीडिया में एक नई खबर को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबर है कि अक्षरा सिंह इसबार का दुर्गा पूजा पाकिस्तान में सेलिब्रेट करेंगी. इस खबर को लेकर अक्षरा सिंह के फैंस उन्हें शेरनी बता रहे हैं. 

दरअसल अक्षरा सिंह का एक भक्ति एल्बम 'माइ के पचरा' दुर्गा पूजा में आ रहा है. इस एल्बम का एक गाना 'केवड़ा गमके सारी रात' यूट्यूब पर रिलीज भी हो गया है. इस गाने को यूट्यूब पर अच्छा रेस्पोंस भी मिल रहा है. 19 सितंबर को यूट्यूब पर इस गाने को 50 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. अक्षरा के फैंस उनको बधाइयां भी दे रहे हैं. बीते 20 सितंबर को अक्षरा अपने फेसबुक पर इस एल्बम के कवर को डालते हुए लिखी थीं कि 'देवी गीत के शुरुआत "माइ के पचरा" के साथ उम्मीद है आप लोगों को अच्छा लगेगा ज़रूर सुनिए और अपना आशीर्वाद दीजिये' 

अक्षरा ने अपने अपकमिंग भक्ति एल्बम 'माइ के पचरा' में 'पाकिस्तान में पूजा करब' शीर्षक नाम के एक गाना को गया है. इस गाने को सुनने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस अपने फेसबुक पर इस गाने की एक तस्वीर डालते हुए 'भारत माता की जय' लिखी हैं. इस पोस्ट पर उनके फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं. राकेश सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'जियो मेरी शेरनी, जय माता दी ! वहीं अजय कुमार प्रबुद्ध नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 'पॉलिटिक्स में आने की जल्दी है.' फेसबुक यूजर रोहित चौहान ने पाकिस्तान को नरक बताते हुए कहा कि नरक में पूजा करने की जरूरत नहीं है.