बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Dec-2025 01:14 PM
By First Bihar
Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी बड़ी घोषणा करते हुए न सिर्फ इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है, बल्कि एक दमदार वीडियो भी शेयर किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ‘दृश्यम 3’ दृश्यम डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया कि यह इस फ्रेंचाइज़ी का आखिरी और सबसे अहम हिस्सा होगा।
‘दृश्यम 3’ के टीजर वीडियो में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में अपनी फैमिली की हिफाजत करने का संकल्प लेते नजर आते हैं। टीजर में पिछली दोनों फिल्मों के अहम सीन्स की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी की गहराई और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करती है। वीडियो में अजय का डायलॉग दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि दुनिया उन्हें चाहे किसी भी नाम से बुलाए, उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनके लिए उनका सच और उनका सही सिर्फ उनकी फैमिली है।
टीजर में विजय सालगांवकर खुद को एक चौकीदार और दीवार की तरह पेश करते हैं, जो तब तक डटा रहेगा जब तक सब हार नहीं मान लेते। यह संवाद साफ तौर पर बताता है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और इस बार सस्पेंस, थ्रिल और इमोशन पहले से कहीं ज्यादा गहरा होने वाला है। ‘दृश्यम 3’ को लेकर माना जा रहा है कि यह फिल्म पिछले दोनों पार्ट्स की कहानी को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी और दर्शकों को एक यादगार क्लाइमेक्स देगी।
गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं और विजय सालगांवकर का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे चतुर और यादगार कैरेक्टर्स में गिना जाता है। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और फैंस पहले से ही इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं।