बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-May-2025 01:58 PM
By First Bihar
Bollywood: बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है कि किसी अभिनेता द्वारा ठुकराई गई फिल्म किसी और के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई हो। ऐसा ही कुछ संजय दत्त के साथ भी हुआ था, जिनकी 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई MBBS ने उनके करियर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया था। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि इसने 20 अवॉर्ड जीतकर भी इतिहास रच दिया।
लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए संजय दत्त पहली पसंद नहीं थे, और इसे शाहरुख खान, अनिल कपूर, और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों को संजू बाबा से पहले ऑफर किया गया था। 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले में सजा के बाद संजय दत्त का करियर मानो ठहर-सा गया था। जिसके बाद राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी मुन्ना भाई MBBS ने उनके करियर को एक नया जीवन दिया।
12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उस समय के हिसाब से जबरदस्त थी। फिल्म ने 2004 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (बेस्ट फिल्म) सहित करीब 20 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसमें संजय दत्त के साथ सुनील दत्त, ग्रेसी सिंह, जिमी शेरगिल, अरशद वारसी, रोहिणी हट्टंगड़ी, और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल निभाए थे।
जब राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी, तो उनके दिमाग में संजय दत्त नहीं थे। पहले यह रोल आर माधवन को ऑफर किया गया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद अनिल कपूर और विवेक ओबेरॉय से भी बात हुई, पर वे भी इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े। फिर प्लान बना कि संजय दत्त जहीर (मुन्ना का दोस्त) का किरदार निभाएँ और लीड रोल यानी मुन्ना के लिए शाहरुख खान को लिया जाए।
लेकिन शाहरुख उस समय कमर की चोट से जूझ रहे थे और फिल्म से वे बाहर हो गए। आखिरकार, संजय दत्त को मुन्ना का रोल मिला, और उनकी दमदार अभिनय ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया। अरशद वारसी ने जहीर के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया कि वह भी रातोंरात स्टार बन गए थे।