Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
11-Apr-2025 01:06 PM
By First Bihar
Bollywood News: उर्वशी रौतेला अक्सर ऐसी बयानबाजी कर देती हैं जो उन पर भारी पड़ जाती हैं और अक्सर इस वजह से उनका जमकर मजाक भी उड़ाया जाता है. इस बार उन्होंने अपनी तुलना शाहरुख़ खान से कर आफत मोल ली है. जिसके बाद इस अभिनेत्री को फैंस का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. हालांकि, अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि इस तरह की हरकतें उर्वशी जानबूझ कर करती हैं.
इस बार शाहरुख़ खान से अपनी तुलना करते हुए इस अदाकारा ने कहा है कि लोग कहते हैं “शाहरुख खान के बाद सबसे बढ़िया प्रचार करने के मामले में उर्वशी ही आती है”. उनके इतना कहते ही SRK फैंस भड़क गए और कहा “ये बस पब्लिसिटी के लिए मशहूर लोगों के नाम लेती है और उनसे अपनी तुलना करती है”. तो वहीं एक और फैन ने कहा “उर्वशी तुम्हें तुम्हारी हद पता होनी चाहिए, अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना एवं अपने फायदे के लिए SRK का नाम लेना बंद करो”.
बताते चलें कि इससे पहले भी उर्वशी रौतेला इस तरह के विवादों में अपने बयानों के कारण फंस चुकी हैं. अभी हाल ही में एक साउथ की फिल्म में उन्होंने काम किया था, इसके बारे में उन्होंने इतना बढचढ कर प्रचार किया और इतना बड़बोलापन दिखाया कि फिल्म के मेकर्स गुस्सा हो गए और इस फिल्म के सभी पोस्टरों से उर्वशी को हटा दिया.
अब इन सब के पीछे उर्वशी की असल योजना क्या है यह तो वही जानें, हालांकि, एक बात जरूर है. उर्वशी को यह समझ आ गया है कि बस किसी भी तरह ख़बरों में बने रहो. ऐसा करने से उनके बारे में बातें की जाएंगी. लोग उन पर ध्यान देंगे और इसी बहाने अभिनेत्री की जमकर पब्लिसिटी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसके बाद उर्वशी कौन सा खुराफाती बयान लेकर सामने आती हैं.