Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Feb-2023 11:45 AM
By First Bihar
BUXAR : कुछ दिनों पहले बिहार पुलिस के तरफ से एक पत्र जारी किया गया था और उसमें यह कहा गया था कि, किसी भी सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सीआईडी एसपी के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला भोजपुरी फिल्मों फेमस सिंगर शिल्पी राज से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, भोजपुरी फिल्मों में बेहद ही कम समयों में फेमस होने वाली सिंगर शिल्पी राज से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। इस भोजपुरी सिंगर से जुड़ें एक मामले में बक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गायक को गिरफ्तार की है। इस बात की जानकारी खुद बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने दी है। शिल्पी राज ने एक मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद अब बक्सर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सिंगर को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद सिंगर ने अपनी गलती मान ली है।
पुलिस ने जिस भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है. उसका नाम अहमद राजा (20 साल) है। अश्लील गीत गाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। अहमद राजा ने शिल्पी राज को ले कर एक एल्बम बनाया था। अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है।
वहीं, अपनी गिरफ़्तारी के बाद अहमद राजा ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि उसने वह गाना गया है। एसपी ने बताया कि इस तरह अगर किसी के द्वारा अश्लील गाना गाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही बक्सर डीएम की ओर से पत्र भी जारी किया गया है कि सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। पत्र में सोशल मीडिया पर भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों को अपलोड करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। मालूम हो कि, इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ खुलेआम भी लोग अश्लील और किसी के नाम के साथ या जाति को लेकर गीत बना रहे हैं. पहले भी इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है।