ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Bigg Boss 19: वीकेंड का वार धमाकेदार! सलमान खान का फूटा गुस्सा, इस...

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार धमाकेदार! सलमान खान का फूटा गुस्सा, इस कंटेस्टेंट को कर दिया बेनकाब

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19’ दर्शकों के बीच अब तक का सबसे ज्यादा चर्चित शो बन चुका है। शो अब छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इन छह हफ्तों में घर पूरी तरह युद्ध का मैदान बन चुका है। ऐसे में फैंस को इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' का बेसब्री से इंतजार है।

04-Oct-2025 02:29 PM

By First Bihar

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों के बीच अब तक का सबसे ज्यादा चर्चित शो बन चुका है। शो अब छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इन छह हफ्तों में घर पूरी तरह युद्ध का मैदान बन चुका है। ऐसे में फैंस को इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि घर में हुए हालिया विवादों पर सलमान खान किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे और किस कंटेस्टेंट को सजा देंगे। इस हफ्ते का वीकेंड का वार दर्शकों के लिए धमाकेदार और रोमांचक होने वाला है।


हाल ही में जारी प्रोमो में सलमान खान को गुस्से में देखा गया। उनका गुस्सा सबसे ज्यादा घर की सबसे सीनियर मेंबर कुनिका सदानंद पर फूटता है। प्रोमो में सलमान, कंटेस्टेंट अमाल से पूछते हैं कि उन्होंने क्या कहा। अमाल जवाब देते हैं कि “अशनूर के बारे में कुछ बोलो तो अभिषेक बजाज को सुरसुरी लग जाती है।


सलमान की नाराजगी कुनिका पर तब और बढ़ जाती है जब वे इस बात को लेकर तर्क करने लगती हैं। सलमान कहते हैं, “पूरे फसाद की जड़ कुनिका जी हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि कुनिका को अपनी इज्जत और मचुअरिटी का ध्यान रखना चाहिए। कुनिका ने जवाब दिया, “मैंने अशनूर को कुछ नहीं कहा।” लेकिन सलमान बार-बार रिपीट करने पर उन्हें फटकारते हैं। इससे साफ है कि इस हफ्ते का वीकेंड का वार घर में बवाल मचाने वाला है।


प्रोमो में यह भी देखा गया कि सलमान का पारा अशनूर कौर पर चढ़ा हुआ है। अशनूर ने घर में धमकाने और ऑन-कैमरा बदतमीजी करने की कोशिश की, जिस पर सलमान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा अशनूर, बड़े पापा हैं तुम्हारे? बड़े पापा से ऐसे बात कर लोगी तुम? कौन हो यार आप? वो भी तब जब आपको पता ही नहीं है कि घर में क्या चल रहा है। अगर मैंने आपको फुटेज दिखा दी तो आपको खुद पर शर्म आएगी। आप एक बदतमीज और नकचढ़ी लड़की जैसी नजर आ रही हो।सलमान की यह ताना-मार और लताड़ना दर्शकों को बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग इस प्रोमो पर अपनी राय और प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।


इस हफ्ते वीकेंड का वार में कोई एलिमिनेशन नहीं होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि यह राहत की बात है, खासकर उन कंटेस्टेंट्स के लिए जो विवादों में फंसे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह वीकेंड खासकर कुनिका और अशनूर के लिए दिलचस्प होने वाला है।


शो में पिछले हफ्तों के दौरान कई झगड़े और विवाद हो चुके हैं, जिससे घर का माहौल लगातार तनाव और ड्रामा से भरा रहता है। इस बार के वीकेंड का वार फैंस के लिए सबसे रोमांचक एपिसोड साबित होने वाला है। सोशल मीडिया पर लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट अपनी स्थिति मजबूत करेंगे और कौन झगड़ों में फंसेगा।